अपना पहचान बनाने का कुछ टिप्स
दोस्तों हर कोई अपनी Identity पहचान बनाना चाहता है उसे लगता है कि वो भी किसी अन्य सेलेब्रिटी की तरह वो भी पहचाना जाए लेकिन उन लोगों को ये पता नहीं रहता कि वो अपनी पहचान कैसे बना पाएंगे.
इन्सान कैसा भी हो कोई भी हो… हमेशा अपने व्यवहार से पहचाना जाता है चाहे वह अच्छा हो या फिर बुरा लेकिन वह अपनी Identity के जरिये अधिक जाना है और ये पहचान बनाना आपके खुद के ऊपर होता है।
अगर आप अपनी पहचान खास और सबसे अलग बनाना चाहते हैं तो आपको हमेशा ऐसी आदतें रखनी होंगी जो दूसरों से अलग हों, आपको हर काम को दूसरों से अलग तरीके से करना आना चाहिए।
क्योंकि भीड़ में तो सब चलते हैं, लेकिन पहचाना वही जाता है जो अलग राह पकड़ता है और इसलिए आपको अपनी आदतें दूसरों से अलग करनी होंगी आपको इस बात से कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि यार वो क्या कहेगा, कहीं मुझे लोग पागल तो नहीं कहेंगे।
आपको ‘लोग क्या कहेंगे’ से कोई मतलब नहीं रखना होगा और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा अगर आप सच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप जो काम करें उसको सही तरीके और जिम्मेदारी के साथ करें।
अगर आप उस काम को करने में दिखावा करेंगे तो आपका कभी भी उस काम में दिल नहीं लगेगा और उस काम को कभी भी पूरा नहीं कर पाएंगे इसलिए जो करें दिल से करें और सही ढंग से करें अगर आप अपने काम को सच्ची लगन और मेहनत से करेंगे तभी आप अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे।
कुछ इस तरह से आप अपना व्यव्हार में चेंज लेन की कोशिश करे… आपका रहन-सहन कैसा है,
आप अपनी तरफ लोगों को आकर्षित करने में कितने सही साबित होते हैं हर किसी का अलग स्टाइल होता है आपकी बातें करने की तहजीब कैसी है, आपकी शारीरिक भाषा, आपके चेहरे के भाव कैसे हैं यही बातें होती हैं जो आपकी पहचान और आपको सबसे अलग बनती हैं आपकी सोच हमेशा अच्छी और बड़ी होनी चाहिए।
अपना स्वाभिमान हमेशा आपको ही संभालना है ,मेरे तरफ एक कहावत हैं "अपन इज्जत अपन हाथ " अर्थात अपना इज्जत आपके हाथों में हैं,कैसे आप अपने छवि को समाज मे स्थापित किये हुए हैं।हो सकता है कि आप अपने रिश्तेदारों या फिर पड़ोसियों के यहां हों, तो ये आपके ऊपर है कि आपने अपना रुत्बा उनके सामने कैसा बनाया हुआ है हमेशा अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखे सकारत्मक सोचें अपने लक्ष्य को पहचानें, हमेशा आगे बढ़ें और सभी की मदद के लिए आगे रहें यही चीजें आपको सबसे अलग और आपकी पहचान बनाने में मदद करती हैं।
इसलिए जरूरी है कि आप भी खुद को साबित करें और इन चीजों का पालन करें आप जिस व्यक्ति की तरह बनना चाहते हैं उनके बारे में पढ़ें, जानकारी हासिल करें इससे आपका विश्वास बढ़ेगा और कुछ करने की हिम्मत मिलेगी।
साथ ही आपको बता दें कि पहचान बनना आपके अपने मोहल्ले, स्कूल फिर कॉलेज से शुरू होती है इसके बाद आप जैसे-जैसे बड़ा मुकाम हासिल करते हैं, वैसे-वैसे आपकी पहचान भी बढ़ती जाती है इसलिए जरूरी है कि आपका नाम भी स्कूल, कॉलेज या फिर मोहल्ले में अच्छा हो। तभी जाकर आप बड़े स्तर पर पहचाने जाएंगे ।
आप हमेशा मुस्कुराते एवं खुश रहें ...

Comments
Post a Comment