"माइंड शार्प कैसे करें"
स्मृति शक्ति मस्तिक की एक प्रमुख शक्ति है ।देखने सुनने से जो ज्ञान प्राप्त होता है ,उसे सुरक्षित रखना और फिर समय पर प्रगट करना स्मृति का कार्य है।
मनुष्य की स्मरण शक्ति, मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। मस्तिष्क किसी घटना (जिसका हम अनुभव कर रहे होते हैं) से जुड़े विशेष पैटर्न में संकेत भेजता है और हमारे न्यूरॉन्स के बीच कनेक्शन बनाता है, जिन्हें synapses कहा जाता है। अपनी अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाने और इन synapses को मजबूत करने के बहुत सारे उपाय हैं | जो नीचे दिए जा रहे हैं।
*रोजाना योगा करे - योग में मेडिटेशन प्रणाम आदि करें जिससे मस्तिक में रक्त प्रवाह अच्छे से बना रहता है और आपका माइंड धीरे धीरे शार्प होगा
*रचनात्मकता का विकास और नई चीजें सीखें : नई भाषा सीखें, वाद्य यन्त्र बजाएँ, चित्रकारी करें अपनी शब्दावली में वृद्धि करें- नई चीजें सीखने से तथा रचनात्मक कार्य करने से दिमाग सक्रिय रहता है।
* संतुलित आहार सेवन करें- भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन विटामिन खनिज लवण ओमेगा वसा इत्यादि होना चाहिए जैसे मे नट्स ,अखरोट ,ब्रोकोली हरीसब्जियां, दूध, डार्क चॉकलेट etc ये आपके मेमोरी पॉवर को बढ़ाने में काफी मदद करता है।
* प्रयाप्त मात्र में नींद ले-ब्रेन को फ्रेश और शार्प करने के लिए प्रयाप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरुरी है कम से कम 6 से 7 घंटे बेस्ट माना जाता है पर्याप्त मात्रा में नींद लेने के लिए
* पियें पर्याप्त पानी - मस्तिष्क लगभग 80% पानी से बना है| अधिक समय तक पानी नहीं पीने मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पाता।
कुछ आयुर्वेदिक उपाय
* ब्राही वटी और स्मृति सागर रस को शहद के साथ लेने से मेमोरी पावर में आश्चर्यजनक प्रभाव देखने को मिलता है।
* अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लेने से ब्रेन को स्ट्रांग बनाता हैं। इन दवा को चिकित्सक परामर्श अनुसार ले।

Nice information
ReplyDelete