"अपने अहमियत समझो"


दोस्तों आज हम आपके साथ जो लेख शेयर करने जा रहे है वो आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है, हम मे से ज्यादातर लोग उन चीजो की कीमत नहीं समझ पाते जो हमारे पास होती है और उन चीजो के लिए दुखी और परेशान रहते है जो हमारे पास नहीं है, ऐसे मे इंसान खुद पर स्वाभिमान यानि की गर्व और आत्म सम्मान (proud or self esteem) महसूस नहीं कर पाता| एक स्वाभिमानी अपने ऊपर गर्व /proud महसूस करता है क्यूंकि वह उन चीजो की कीमत समझता है जो उसके पास होती है और दुखी नहीं रहता| इसी बात को इस लेख के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है|

हमारे लिए अपने जीवन की अहमियत को समझना बहुत ही जरूरी है। इस दुनिया में जितने भी लोग हैं उन सब में कुछ ना कुछ खास प्रतिभा है। मुश्किल यही है की लोग अपनी प्रतिभा को अपने अन्दर ढूंढ नहीं पाते है।

घर में बेकार की बातों पर बैठ कर कोई फायदा होने वाला नहीं है। सबसे पहले अपनी प्रतिभा को समझें और पहल(Initiative) करें। जीवन में confuse हो कर कुछ नहीं मिलता, बस गलत रास्ता मिलता है। खुद से प्यार करने के लिए अपने अंतर-मन की शक्ति और जीवन के उद्देश्य को समझें। कैसे ? चलिए आगे बताते हैं !

 *खुद की आलोचना करना बंद करें

जब तक आप अपने आपसे आलोचना करना बंद नहीं करेंगे आप कभी अपने आपसे प्यार नहीं कर सकते। आलोचना कुछ भी कभी नहीं बदलता। अगर आप दूसरों की नकारात्मक आलोचनाओं को सुनोगे तो भी आप पर उसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा। अपने आपको पहचाने और अपनी असली ताकत को समझें।हर कोई इंसान अपने अन्दर बदलाव ला सकता है। अगर आप खुद अपने आपकी आलोचना करोगे तो आपके बदलाव नकारात्मक होंगे, अगर आप अपनी काबिलियत को समझेंगे तो आपके बदलाव सकारात्मक होंगे।

*अपने अंदर से डर को दूर *

आपने उसने कहावत तो सुनी ही होगी "जो डर गया वो मर गया"। यह बात यहाँ पर भी लागू होती है। यदि आप अपने जीवन में डर को जगह देंगे तो डर अपने जीवन की खुशियों और प्यार को समाप्त कर देंगे |
हमेशा अपनी प्रशंसा करें  
नकारात्मक बातें और आलोचनाएँ  हमेशा मनुष्य के भीतर की भावनाओं को तोड़ देती हैं। उस समय अपनी प्रशंसा करने से हमको समर्थन मिलता है। बैठें और अपने आप से पूछें कि आप अपने कार्यों के लिए कितनी मेहनत करते हैं, वह छोटी-छोटी बात ही क्यों ना हो।
 * 
* जीवन में धैर्य रखें *
अपने जीवन में कोमलता और दयालुपन बनाएये रखें। हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की एक नई चिन्ताधारा बनायें। सफलता के लिए शॉर्टकट या छोटा रास्ता ना देखें। हमेशा मेहनत करें और जीवन में धैर्य रखें।
“तो दोस्तों जो हमारे पास है उनकी कीमत भी समझने की कोशिश करे तो हमारे जीवन में भी दुःख कुछ कम होगा। तो हमें भी खुद पर स्वाभिमान (गर्व) महसूस होगा।
आप हमेशा मुस्कुराते रहें और खुश रहें ...
Follow me

Comments

Popular posts from this blog

ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत

शिक्षित, लेकिन कमजोर होता समाज

धर्म और आधुनिक समाज (धर्म क्या है ?)