क्रोध क्यो आता हैं।


क्रोध के आने का दो ही करना हैं।पहला किसी से ज्यादे बंध जाना अर्थात अत्यधिक किसी से अपेक्षा करना और दूसरा काम वासना जब मनुष्य को वासना का पूर्ति (उसमे लिप्त होने से भी) नही हो पाता तो उसे क्रोध आने लगता हैं 

क्रोध किसी पर भी, कभी भी आ सकता है। अपनों पर, परायों पर, बड़ों पर, छोटों पर, घर में या बाहर। क्रोध का कोई दायरा नहीं होता। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने गुस्से के कारण का पता लगा लिया है और क्रोध के लिए जिम्मेदार होता है ब्रेन रिसेप्टर।ये मस्तिष्क रिसेप्टर एक एंजाइम है जिसका नाम मोनोएमीन आक्सीडेस ए है, और हैरान करने वाली बात ये है कि इस रिसेप्टर को अगर बंद कर दिया जाए तो गुस्से से मुक्ति भी मिल सकती है।  

क्रोध से होने वाले शारीरिक नुकसान - जब भी आपको गुस्सा आता है तब आपके दिल की धड़कने तेज़ हो जाती हैं और साँसे भी तेज़ चलने लगती है। गुस्सा करते समय तो आप ये सब सोच नहीं पाते लेकिन आपके लिए ये जानना जरुरी है कि क्रोध की स्थिति में बने रहने से शरीर को कितना नुकसान पहुंचता है।

हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, सिरदर्द, नींद न आना, त्वचा और पाचन सम्बन्धी समस्याएँ होना और शरीर की इम्युनिटी कम होने जैसी समस्याएँ लेकर आता है आपका ये क्रोध।

क्रोध से होने वाले मानसिक नुकसान को भी समझिये – क्रोध की उग्रता न केवल आपके शरीर को नुकसान पहुँचाती है बल्कि क्रोधी स्वभाव के कारण आपके दिमाग में हमेशा नकारात्मक विचार ही आया करते हैं और चिंता और अवसाद का आना भी स्वाभाविक ही है, इसके अलावा आप अपने संबंधों को भी क्षति पहुंचाते है और स्वयं की छवि को भी विपरीत रूप में प्रभावित करते हैं।

अपना ध्यान क्रोध के माध्यम से हटा लीजिये – जैसे ही आपको गुस्सा करने का कोई भी कारण नज़र आये, आप अपना ध्यान उस ओर से हटाकर कहीं ओर लगा लीजिये। आप चाहे तो ऐसा कर सकते हैं, कोशिश ज़रूर कीजिये।

गुस्सा आने पर पानी पी लीजिये या गिनती बोलना शुरू कर दीजिये या फिर गहरी सांसें लेना शुरू कर दीजिये। क्रोध एक तेज़ गति से आने वाली नकारात्मक भावना है, जिससे ध्यान हटाकर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

ये सोचिये कि ‘जैसा करेंगे वैसा पाएंगे’ – कई बार क्रोध में आकर हम कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं जो हमारे रिश्तों पर बुरा असर डालती है और कई बार तो रिश्ते टूटने की कगार पर भी आ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने दिमाग को ये समझाना होगा कि जैसा आप व्यवहार करेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको झेलनी होगी।

अपने व्यवहार के प्रति सजगता रखकर आप शुरुआत में अपने गुस्से को कम कर सकते हैं और निरंतर सजग रहते हुए इस क्रोध को अलविदा भी कह सकते हैं।

अपने आहार पर नज़र डालिये – आप रोज़ाना अपने भोजन में किस तरह की चीज़ों का सेवन करते हैं, ये काफी हद तक आपके क्रोध को प्रभावित करता है।

अगर भोजन में सादा और पौष्टिक खाना हो तो आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं लेकिन अगर खाना ज्यादा तैलीय और मिर्च-मसालों वाला होता है तो उस दिन आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ जाती है इसलिए अपने भोजन को सात्विक और हेल्दी बनाइये ताकि गुस्सा आपसे दूरी बनाकर रखे।

शरीर को विश्राम दीजिये – कई बार क्रोध आने का कारण स्वभाव न होकर, शरीर का थका होना होता है। काम के दबाव और पर्याप्त नींद नहीं ले पाने के कारण आपको गुस्सा आने लगता है। इसलिए अपने शरीर को पूरा आराम दीजिये और अच्छी नींद लेना शुरू कीजिये। ऐसा करने से आपको फर्क खुद-ब-खुद नज़र आने लगेगा।

योग से बदलेगा स्वभाव -व्यायाम करने और ताज़ी हवा में सैर करने से आपका विचलित मन शांत होने लगेगा और अगर मन शांत है तो गुस्सा आना कैसे संभव है।

प्राणायाम करने की आदत डालिये – गुस्सा करने को अपनी आदत मान लेने की बजाये आप इसे दूर करने के लिए प्राणायाम करना शुरू कर दीजिये। गहरी साँस लेने का अभ्यास करने से आपका मन स्थिर और शांत होने लगेगा और क्रोध का स्वभाव बदलने लगेगा। इसके साथ ही रोज़ 10 मिनट ध्यान करने से भी आपको बेहद फायदा मिल सकता है ...

जैसे आपका चित्त होगा वैसे  चरित्र होगा और वैसे ही समाज मे आपका चित्र बनेगा 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत

शिक्षित, लेकिन कमजोर होता समाज

धर्म और आधुनिक समाज (धर्म क्या है ?)